कांग्रेस आईटी सेल ने तहसीलदार को नहीं, कुत्ते को सौंपा ज्ञापन

कटनी: कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश सचिव राघवेंद्र सिंह ने बड़वारा तहसील में अनोखे अंदाज में विरोध जताया। वे खाद संकट, छात्रों की समस्याओं सहित कई मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन देने पहुंचे थे।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की, जिस पर नाराज होकर तहसीलदार ने ज्ञापन लेने से इंकार कर दिया। अधिकारियों के इस रवैये से खफा राघवेंद्र सिंह ने अपना ज्ञापन वहां मौजूद एक कुत्ते को सौंप दिया।

राघवेंद्र सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर आवाज उठाना उनका हक है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों का इस तरह ज्ञापन लेने से इनकार करना अलोकतांत्रिक है। उनका कहना है कि जब तक किसानों, छात्रों और आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक इस तरह के विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।

Next Post

द्वारकापुरी पुलिस ने पकड़ा गैस रिफिलिंग का गोरखधंधा

Tue Sep 16 , 2025
इंदौर: द्वारकापुरी पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गैस रिफिलिंग करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण बरामद किए गए हैं. सूर्यमनगर के पास नाथ मोहल्ले में दबिश देकर आरोपी 54 वर्षीय अशोक परमार […]

You May Like