फैक्ट्री में लगी आग पर समय रहते पाया काबू

अलवर, 16 फरवरी (वार्ता) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी रीको औद्योगिक क्षेत्र में संचालित अजंता केमिकल्स फैक्ट्री में रविवार को शाम अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी में आग केमिकल के टैंक में लगी जिससे फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गई और काम कर रहे कर्मचारी दौड़कर बाहर निकल गए। आग की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी गई। इस पर मौके पर पहुंची रीको फायर स्टेशन की दो दमकल गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया।

रीको अग्नि शमन प्रभारी राजू ने बताया कि उन्हें देर शाम आग लगने की सूचना मिली मौके पर ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भेजा गया समय रहते आग पर काबू पा लिया गया ।

सूत्रों ने बताया कि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है । कंपनी प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आगजनी से कितना नुकसान हुआ है । इसका भी आकलन लगाया जा रहा है। फिलहाल आगजनी से किसी भी प्रकार की कोई जनहानि की सूचना नहीं है।

 

Next Post

कड़ी सुरक्षा में हुई एमपीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा, 10817 अभ्यर्थियों ने दिया एग्जाम

Sun Feb 16 , 2025
ग्वालियर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा-2025 रविवार को ग्वालियर में 36 केंद्रों पर आयोजित की गई। यह परीक्षा दो सत्रों में हुई। पहले सत्र की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरे सत्र की परीक्षा दोपहर 2.15 से शाम 4.15 बजे तक आयोजित हुई। […]

You May Like