नाबालिग से की छेड़छाड़ और दी धमकी, केस दर्ज

इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ और धमकी का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी युवक को नामजद कर विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है. पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह सुमित परिहार निवासी मुखर्जी नगर को पहले से जानती थी, लेकिन उसके व्यवहार को देखकर उसने उससे दूरी बना ली. इसके बाद भी सुमित लगातार उस पर बातचीत का दबाव बनाता रहा और उसके कार्यस्थल तक पीछा करता था.

पीड़िता ने बताया कि रात करीब 8 बजे जब वह काम से घर लौट रही थी, तभी सुमित घर के पास आ गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. उसने बुरी नीयत से पीड़िता का हाथ पकड़कर खींचा और धमकी दी कि यदि वह उससे बात नहीं करेगी तो वह उसे जान से मार देगा. पुलिस ने मामले में आरोपी सुमित परिहार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है.

Next Post

कांग्रेस आईटी सेल ने तहसीलदार को नहीं, कुत्ते को सौंपा ज्ञापन

Tue Sep 16 , 2025
कटनी: कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश सचिव राघवेंद्र सिंह ने बड़वारा तहसील में अनोखे अंदाज में विरोध जताया। वे खाद संकट, छात्रों की समस्याओं सहित कई मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन देने पहुंचे थे।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की, जिस पर नाराज […]

You May Like