सिंधिया ने सभापति तोमर से कहा – “भविष्य में ऐसी गलती न हो

ग्वालियर। ग्वालियर कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान उस वक्त सन्नाटा छा गया जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नगर निगम के सभापति मनोज तोमर से जवाब मांग लिया। भरी बैठक में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने नगर निगम परिषद के सभापति मनोज तोमर से सवाल पूछते हुए शहर के कार्यक्रमों से नदारद रहने पर नाराज़गी जताई। सिंधिया ने उनसे साफ कहा – “भविष्य में ऐसी गलती न हो।” अचानक हुई इस ‘क्लास’ से अफसर और नेता सन्न रह गए वहीं सिंधिया समर्थकों के चेहरों पर मुस्कान छा गई। राजनीति का असली रंग और सिंधिया का सख़्त अंदाज़ देखकर अधिकारी भी दंग रह गए।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट का वक्फ (संशोधन) अधिनियम पर पूरी तरह से रोक लगाने से इनकार

Mon Sep 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 सितंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 पर पूरी तरह से रोक लगाने से सोमवार को इनकार कर दिया, लेकिन कहा अंतिम निर्णय आने तक कुछ प्रावधानों पर रोक रहेगी। मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह की पीठ ने संबंधित कानून […]

You May Like