
पांढुरना, अपने दो नन्हें शावकों के साथ तेंदूए को पंढरी ग्राम से लगे खेतों के आसपास विचरण कर देख ग्रामीण,कृषकों तथा खेतिहर श्रमिकों में दहशत व्याप्त है,सूचना पर घटनास्थल पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए तथा उसके दो नन्हें शावकों के पगचिन्ह को देख इसकी पुष्टि करते हुए ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की अपील की है।
नगरीय सीमा से लगे ग्राम मोहगांव,सावजपानी,चिररगोटा गोंदी,गांगतवाडा से लगे ग्राम पंढरी निवासी दिनेश तोमर के खेत के पास आज दोपहर लगभग 2:47 बजे एक मादा तेंदुए को उसके दो नन्हे शावकों के साथ विचरण करते हुए इसी ग्राम में रहने वाले युवा प्रगतिशील कृषक रोशन देवडा द्वारा देखते हुए इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी,घटना की गंभीरता को देखते हुए आनन-फानन में सिवनी सहायक परिक्षेत्र अधिकारी आर.के.गौतम तथा बड़चिचोली के सहायक परिक्षेत्र अधिकारी गुलाबराव धुर्वे अधीनस्थ वन कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पहुंचे उन्होंने कृषक द्वारा बताए गए घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण करने पर तेंदुए तथा इसके दो नन्हे शावकों के पग चिन्हों की पुष्टि करते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह मादा तेंदुआ अपने दो छोटे शावक उसके साथ होने तथा उनकी सुरक्षा के चलते यह मादा तेंदुआ बहुत अधिक आक्रामक हो सकती है,यह इन शावकों के आसपास किसी को भी देख उस पर हमला कर सकती है,इसलिए इन्होंने सभी ग्रामीणों से संतर्कता बरतने की अपील की है। तेंदुए के खौफ से ग्रामीणों में हद शत व्याप्त है,ज्ञातव्य हो कि चार दिन पहले इस क्षेत्र के कृषक दुर्गादास पिता धनराज के गाय के बछड़े का शिकार किया था,वहीं अब इस तरह इस मादा तेंदुए को घूमात देख अब कोई भी कृषक तथा खेतीहर श्रमिक खेतों में तक जाने की हिम्मत नहीं जूटा पा रहे है।
