नेशनल लोक अदालत में 11834 प्रकरण निराकृत

27.23 करोड़ के अवार्ड पारित एवं 11330 व्यक्ति लाभान्वित
ग्वालियर: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार शनिवार को प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललित किशोर द्वारा माँ सरस्वती पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर वर्ष 2025 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया।

उक्त अवसर पर ऋतुराज सिंह चौहान विशेष न्यायाधीश (एस्ट्रोसिटीज), प्रियंक भारद्वाज सचिव जिविसेप्रा, ग्वालियर प्रशान्त पाण्डेय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य समस्त न्यायाधीशगण, पैनल अधिवक्ता, पैरालीगल वालेंटियर्स तथा पक्षकारगण उपस्थित रहे।नेशनल लोक अदालत के आयोजन हेतु कुल 77 खण्डपीठ गठित की गई। नेशनल लोक अदालत में लम्बित प्रकरणों के अंतर्गत आपराधिक प्रकरण-423, एनआई एक्ट-266, क्लेम प्रकरण-238, पारिवारिक प्रकरण-107, श्रम विवाद-6, अन्य सिविल 72, विधुत बिल-131, अन्य प्रकरण-131, उपभोक्ता-29 इस प्रकार कुल 1403 लंबित प्रकरणों का दोनों पक्षों की आपसी सहमति के आधार पर निराकरण किया गया।

उक्त मामलों में कुल राशि 17,91,65,237 रूपये का अवार्ड पारित किया गया।लोक अदालत में न केवल लंबित मामले में राजीनामा कराया गया, अपितु ऐसे प्री-लिटिगेशन प्रकरण का भी निराकरण किया गया। इस बार ऐसे प्रकरणों में विभिन्न बैंकों के 443 विद्युत मण्डल के 3307 नगर निगम के वाटर बिल एवं सम्पत्ति कर 4008 व अन्य 2573 इस प्रकार कुल 10431 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जाकर कुल राशि 09,32,25,414 का अवार्ड पारित किया गया ।

Next Post

अधिवक्ता यूनीफार्म में रील बनाकर अपलोड करने वालों पर होगी कार्यवाही

Sun Sep 14 , 2025
जबलपुर: अधिवक्ता यूनीफार्म में तरह-तरह की रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले को मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद ने गंभीरता से लिया है। मप्र बार काउंसिल के वाईस चेयरमेन आरके सिंह सैनी ने मामले में कड़ा रूख अख्तियार करते हुए रील बनाकर डालने वाले अधिवक्ताओं के खिलाफ सख्त […]

You May Like