साओ पाउलो, 13 सितंबर (वार्ता): ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो की ओर से उनकी टीम ने घोषणा की है कि उन्हें 27 वर्ष और तीन महीने की जेल की सजा सुनाये जाने के फैसले के खिलाफ वे आगे अपील दायर करेंगे।
यह घोषणा सुप्रीम फेडरल कोर्ट के पांच में से चार न्यायाधीशों द्वारा पूर्व राष्ट्रपति को तख्तापलट के प्रयास का दोषी ठहराए जाने के फैसले के बाद की गई है। एक बयान में वकील सेल्सो विलार्डी और पाउलो अमाडोर दा कुन्हा ब्यूनो ने कहा, वे सभी संभावित अपील करेंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी यह मामला उठायेंगे।
वकीलों ने तर्क दिया कि इस मामले की सुनवाई या तो निचली अदालत या पूर्ण सुप्रीम फेडरल कोर्ट द्वारा की जानी चाहिए थी, न कि इसके प्रथम पैनल द्वारा। उन्होंने सबूतों की समीक्षा के लिए दिये गये सीमित समय की भी आलोचना की।
