दुर्गा उत्सव का रंग: पंडालों और प्रतिमाओं की छटा बिखरने को तैयार

अशरफ अली

भोपाल: राजधानी के हबीबगंज क्षेत्र और पुराना शहर एक बार फिर दुर्गा उत्सव की भव्यता में रंगने को तैयार है। मोहल्लों और चौक-चौराहों पर विशाल पंडालों की सजावट का कार्य जोर-शोर से चल रहा है।

हबीबगंज में भी कारीगर माँ दुर्गा की प्रतिमाओं को गढ़ने और अंतिम रूप देने में दिन-रात जुटे हुए हैं। परंपरागत शिल्पकला और बारीकी से बनी ये प्रतिमाएँ इस बार भी भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगी। कलाकार माँ दुर्गा के दिव्य स्वरूप को आकर्षक श्रृंगार और चमकदार रंगों से सजा रहे हैं। श्रद्धा और उमंग से भरी तैयारियों ने नए भोपाल से लेकर पुराने शहर तक पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया है।

Next Post

अन्तर्राज्यीय चरस तस्कर पकड़ा, 2.2 किलो माल जब्त

Fri Sep 12 , 2025
इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अन्तर्राज्यीय चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी साकिर हुसैन (60) निवासी सेक्टर-ई, चंदन नगर के कब्जे से 2.241 किलो चरस जब्त की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 से 50 लाख रुपये प्रति किलो आंकी जा रही है। आरोपी नशे […]

You May Like