पानी से भरी खदान में मिला मजदूर का शव

सतना: मैहर में एक युवक का पानी से भरे खदान में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मैहर सिविल अस्पताल भेजा गया जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।मामला मैहर जिले के नादन देहात थाना अंतर्गत ग्राम खरौंदी का बताया गया। जहां सुबह खुली खदान में पानी भरा हुआ था जिसमें सुबह एक व्यक्ति का शव मिला।

जिसे स्थानीय लोगों ने निकला मृतक की पहचान मिथुन कोल उम्र 33 वर्ष के रूप में की गई पुलिस ने मर्ग कायमी करते हुए शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। वही समाज सेवी रामानंद पटेल अपने निजी वाहन से शव का पोस्टमार्टम कराने मैहर सिविल अस्पताल ले कर पहुंचे उन्होंने मृतक की जानकारी दी
नादान देहात थाना प्रभारी के एन बंजारे ने बताया कि मिथुन मजदूरी का कार्य करता था मजदूरी कर सोमवार की शाम घर लौट रहा था इस दौरान बीच रास्ते में खदान के पास शौच के लिए रुक गया बाकी साथी वहां से चले गए जब रात तक मिथुन अपने घर नहीं पहुंचा तो तलाश शुरू की गई।
मिर्गी की थी बीमारी
खदान के पास मजदूर के कपड़े मिलने के बाद पानी में डूबने की आशंका जताई गई। जिसे देखते हुए स्थानीय गोताखोरों ने पानी में तलाश शुरू की। जिसके बाद शव बरामद कर लिया गया। वही लोगों ने बताया कि मिथुन को मिर्गी की बीमारी थी फिलहाल नादन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

Next Post

एसडीएम कार्यालय में घुसकर अभद्रता व तोडफ़ोड़

Wed Sep 10 , 2025
सतना: मैहर में मंगलवार को अचानक उस वक्त हडक़ंप मच गया जब कुछ पुरुष और महिलाओंं के समूह ने एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय में अभद्रता और धक्कामुक्की करनी शुरु कर दी. इस दौरान न सिर्फ एसडीएम के साथ अभद्र व्यवहार किया गया बल्कि दरवाजे पर लगे शीशे को भी फोड़ […]

You May Like