
भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके तहत नमो युवा रन का आयोजन प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, रतलाम, सागर और उज्जैन सहित 8 शहरों में होगा।
उन्होंने बताया कि यह केवल मैराथन नहीं, बल्कि युवाओं में फिटनेस, अनुशासन और नशा मुक्त भारत का संदेश फैलाने वाला आंदोलन है। 21 सितंबर को देशभर में 100 स्थानों पर एक साथ रन आयोजित होगी, जिसमें हर स्थान पर 10 हजार से अधिक युवाओं की भागीदारी होगी। इस अभियान से 10 लाख से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा। पंवार ने कहा कि युवा मोर्चा सेवा पखवाड़ा में रक्तदान शिविर और अन्य कार्यक्रमों में भी सक्रिय सहभागिता करेगा।
