गणेश विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी से तनाव, लोगों ने थाने का घेराव किया; सख्त कार्रवाई की मांग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान अचानक हालात बिगड़ गए. जुलूस जब आरिफ नगर से काजी कैंप के पास पहुंचा, तभी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर फेंकने की घटना हुई. इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और आक्रोशित श्रद्धालु थाने के बाहर इकट्ठा हो गए.

लोगों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और भविष्य में ऐसी घटनाएं न होने देने के कड़े इंतजाम करने की मांग की. भीड़ ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताते हुए देर रात तक थाने के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे इलाके में यातायात लंबे समय तक बाधित रहा.

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी समेत अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की. पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

Next Post

आकाशीय बिजली का कहर दो युवकों की मौत, अधेड़ गंभीर 

Mon Sep 8 , 2025
शहपुरा (डिंडोरी)। भिम्पार गांव के कसहा नदी किनारे सोमवार शाम अचानक हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इमली के पेड़ के नीचे गिरी आकाशीय बिजली से दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल […]

You May Like