खेत मे काम रहे युवक पर बाघ का हमला

छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल में दबाइयों की उपलब्धता का दम भरने वेले प्रबंधन की पोल खुल गई है। रविवार की रात 9 बजे बाघ के हमले में घायल युवक जिला अस्पताल पहुंचा। उसे दो घंटे बाद इंजेक्शन मिला। इस दौरान वह दर्द से कराहते रहा। दो घंटे बाद इंजेक्शन लगने के बाद उसे दर्द से राहत मिली। रविवार की शाम खेत मे काम करने के दौरान एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथी ने शोरगुल किया। इस दौरान बाघ वहां से भाग निकला। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना बिछुआ थाना क्षेत्र के टाइगर रिजर्व के समीप गुमतरा गांव की है ग्रामीण दिलीप उइके ने बताया कि गुमतरा निवासी संजू पिता सुमरलाल इवनाती उम्र 26 साल गुमतरा अम्बाडी का रहने वाला है। रविवार की शाम को अपने खेत पर काम कर रहा था। उसके साथ उसके चाचा का बेटा मुकेश भी मौजूद था। इसी दौरन अचानक बाघ ने संजू पर हमला कर दिया। दोनों युवकों ने जैसे हिम्मत दिखाते हुए बाघ से मुकाबला किया। कुछ देर में बाघ वहां से भाग निकला। इस घटना में संजू के सिर और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद संजू को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है।

ग्रामीणों में डर का माहौल ०००००

गुमतरा गांव पेंच नेशनल पार्क से लगा हुआ है। इससे इस क्षेत्र में जंगली जानवरों की मूवमेंट बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार वन्य प्राणियों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा बढ़ाने और नियमित गश्त की मांग की हैं। इधर वन विभाग का कहना है कि क्षेत्र में गस्त बढ़ाई जाएगी। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ ही, घायल युवक का भी इलाज किया जा रहा है।

हमेशा बनी रहती है बाग की दस्तक

जिले के बेस्ट टाइगर रिजर्व से लगे चौरई बिछुआ सहित अन्य क्षेत्रों में आए दिन बाघ और तेंदुए की दस्तक बनी रहती है इसके पूर्व में तेंदुए ने गाय और बकरी को अपना शिकार बन चुका है इसके इसके बाद भी वन विभाग का गैर जिम्मेदाराना रबैया ग्रामीणों पर भारी पड़ रहा है

Next Post

झाबुआ छात्रावास में छात्र फांसी पर झूला, अधीक्षक निलंबित

Mon Sep 8 , 2025
झाबुआ। स्थानीय बस स्टैंड के पीछे जनजातीय कार्य विभाग संचालित वरिष्ठ बालक छात्रावास क्रमांक-5 में 17 वर्षीय छात्र करण भाबोर का शव 8 सितंबर को कमरे में पंखे से लटका मिला। अधीक्षक रमसू अमलियार ने पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अधिकारी व परिजन की मौजूदगी में […]

You May Like