हैदराबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ गणपति विसर्जन

हैदराबाद, 06 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना के विभिन्न जिलों, हैदराबाद शहर और हुसैन सागर झील में भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को शुरू हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हजारों भक्त गणेश प्रतिमाओं के साथ सजे-धजे वाहनों पर सवार होकर टैंक बुंड की ओर विसर्जन यात्रा लेकर रवाना हुए। हैदराबाद की पर्यावरणीय अनुकूल 69 फुट ऊँची खैरताबाद गणेश शोभा यात्रा सुबह आठ बजे गणेश पंडाल से गणपति बप्पा मोरया के नारों के बीच शुरू हुयी। जुलूस से पहले खैरताबाद गणेश उत्सव समिति के पंडाल में श्री विश्व शांति महा शक्ति गणपति द्वारा विशेष पूजा की गयी। शोभा यात्रा टेलीफोन भवन, तेलुगु थल्ली फ्लाईओवर और सचिवालय होते हुए एनटीआर गार्डन की ओर बढ़ी। सैकड़ों लोगों ने खैरताबाद गणेश पर फूल बरसाकर उन्हें विदाई दी। खैरताबाद गणपति का विसर्जन हुसैन सागर में बाहुबली क्रेन प्वाइंट नंबर 4 पर दोपहर 12 बजे होगा।

बालापुर विनायक लड्डू की हालाँकि नीलामी जल्द ही शुरू होने वाली है, जिससे इस वर्ष प्रतिष्ठित बालापुर लड्डू को कौन हासिल करेगा, इस बारे में प्रत्याशा पैदा कर रही है। यह जुलूस बालापुर गणेश लड्डू नीलामी के बाद शुरू होगा। इससे पहले सुबह आयोजकों ने बालापुर गणेश के लिए विशेष पूजा-अर्चना की।

हैदराबाद पुलिस आयुक्त सीवी आनंद के मुताबिक शोभा यात्रा निकलने के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 30,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम खैरताबाद और बालापुर गणेश निलामी पर विशेष नजर रख रहे हैं।

जीएचएमसी आयुक्त आरवी कर्णन के अनुसार मूर्ति विसर्जन के लिए प्रशासन ने सुरक्षित, सुचारू और पर्यावरण के अनुकूल पूरी तैयारी कर ली गयी है। उन्होंने कहा कि विसर्जन सुविधा के लिए 20 बड़ी झील और विशेष रूप से 72 कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमने 134 स्थिर क्रेन और 259 मोबाइल क्रेन स्थापित किए हैं, जिनमें एक बाहुबली क्रेन भी है। इन्हें प्रमुख विसर्जन स्थलों पर तैनात किया गया है।

 

 

 

Next Post

भारत पर दबाव की अमेरिकी नीति गलत, बोनी ग्लेसर ने दी चेतावनी, कहा- इससे रिश्तों को नुकसान होगा

Sat Sep 6 , 2025
वॉशिंगटन डीसी, 06 सितंबर 2025: अमेरिका की जानी-मानी विदेश नीति विशेषज्ञ बोनी ग्लेसर ने भारत पर दबाव बनाने की अमेरिकी रणनीति को गलत करार दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत जैसे एक महत्वपूर्ण सहयोगी पर दबाव डालने से अमेरिका को कोई फायदा नहीं होगा, बल्कि इससे दोनों देशों के […]

You May Like