कंपनी पर तालाब और नाले में गंदा पानी छोडने का आरोप

विदिशा। ग्राम पंचायत करैया हवेली के अंतर्गत आने वाले सुआखेड़ी हवेली के सार्वजनिक तालाब और प्राकृतिक नाले में कंपनी द्वारा तरल अपशिष्ट छोड़े जाने की शिकायत सरपंच और सचिव ने कलेक्टर से की. दोनों का कहना है कि अपशिष्ट के कारण तालाब और नाले का पानी जहरीला हो गया है. इससे मछलियों व जानवरों की जान पर संकट मंडरा रहा है. पानी से तेज दुर्गंध आने के कारण ग्रामीण उसका उपयोग नहीं कर पा रहे. यही पानी सिंचाई में भी जाता है, जिससे फसलों को नुकसान का खतरा है. कलेक्टर को आवेदन देकर मांग की है कि कंपनी की जांच कराई जाए और जहरीले पानी की सफाई की व्यवस्था की जाए. इस पर कंपनी के संचालक राकेश शर्मा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हम पेस्टिसाइड नहीं बनाते, हमारी यूनिट में केवल ह्यूमन दवाइयां बनती हैं. इसमें खाने वाले कलर उपयोग होते हैं, जो फसलों और जानवरों के लिए पौष्टिक हैं. फैक्ट्री में ईटीपी प्लांट लगा है, जिसमें पानी साफ होता है, हां कभी ओवरफ्लो की स्थिति में पानी बाहर निकल सकता है.

 

Next Post

किसानों का खाद,बीज और बीमा सर्वे को लेकर धतुरिया चौराहे पर प्रदर्शन

Sat Sep 6 , 2025
विदिशा। किसानों की समस्याओं को लेकर धतुरिया चौराहा पर किसानों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के विदिशा आगमन पर किया गया. प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान नेता आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि यह विदिशा के किसानों का दुर्भाग्य है कि सांसद स्वयं कृषि […]

You May Like