रुपया 10 पैसे टूटा

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता) निजी और सार्वजनिक बैंकों के डॉलर की खरीद बढ़ाने से गुरुवार को रुपया 10 पैसे कमजोर हुआ और अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.12 रुपये प्रति डॉलर के भाव बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया 13 पैसे की मजबूती के साथ 88.02 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

भारतीय मुद्रा पर आज शुरू में दबाव रहा। यह 7.50 पैसे टूटकर 88.0950 रुपये प्रति डॉलर पर खुली और शेयर बाजार की शुरुआती तेजी के दम पर देखते ही देखते 87.85 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुई। हालांकि इस स्तर पर निजी और सार्वजनिक बैंकों ने डॉलर खरीद बढ़ा दी जिससे रुपया दबाव में आ गया। बीच कारोबार में 88.19 रुपये प्रति डॉलर के दिन के निचले स्तर से गुजरने के बाद यह 88.12 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर सूचकांक के मजबूत होने से रुपये पर दबाव बढ़ गया। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी से रुपये की गिरावट सीमित रही।

 

Next Post

कियोस्क संचालक ने ग्रामीणों से की 7 लाख की ठगी, संपत्ति होगी कुर्क

Thu Sep 4 , 2025
सीधी। कुसमी थाना क्षेत्र में कियोस्क संचालक दयाराम कुशवाहा द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के ग्रामीणों के खातों से करीब 6.94 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. रवींद्र वर्मा के निर्देशन में आरोपी पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता लालमन […]

You May Like