आगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च 

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिला मुख्यालय पर त्यौहारो के मद्देनजर पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में एडीएम अविनाश रावत की सहभागिता में यह फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर आईजी ऑफिस, गोपालगंज, दीनदयाल चौक, कोटा, तीन बत्ती, कटरा मस्जिद, पुनः तीन बत्ती, कोतवाली, बड़ा बाजार, मोती नगर, खुरई ओवरब्रिज, भगवानगंज, कबउला पुल, सदर, परेड मंदिर, राजाखेड़ी ओवरब्रिज, मकरोनिया चौराहा, सिविल लाइन होते हुए पुनः पुलिस लाइन पर संपन्न हुआ।फ्लैग मार्च में नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप, डीएसपी यातायात मयंक सिंह चौहान, डीएसपी रेडियो सुरेश मर्सकोले, रक्षित निरीक्षक सागर नितेश वायकर, थाना प्रभारी मकरोनिया रावेंद्र सिंह चौहान, थाना प्रभारी मोतीनगर जसवंत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी कोतवाली मनीष सिंघल, थाना प्रभारी कैंट रोहित डोंगरे, थाना प्रभारी सिविल लाइन आनंद सिंह, तथा थाना प्रभारी गोपालगंज राजेंद्र सिंह कुशवाह सहित 100 से अधिक पुलिस अधिकारी–कर्मचारी सम्मिलित रहे।

Next Post

ईद मिलादुन्नबी पर बोहरा समाज ने निकाला जुलूस

Thu Sep 4 , 2025
झाबुआ। पैग़ंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब (स.आ.व.) के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गुरुवार को बोहरा समाज झाबुआ द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व जनाब आमिल साहब शेख हुसैनभाई खू़मुसी ने किया। इस दौरान समाज के प्रमुख गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सुबह 9:30 […]

You May Like