सुकमा में 33 लाख के 11 इनामी समेत 20 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा, 03 सितम्बर (वार्ता) छत्तीसगढ़ शासन की “नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025” और “नियद नेल्ला नार योजना” से प्रभावित होकर बुधवार को सुकमा जिले में 20 सक्रिय नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें नौ महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में 11 इनामी नक्सली भी हैं, जिन पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में दो नक्सली पर आठ-आठ लाख रुपये, एक पर पांच लाख, चार पर दो-दो लाख रुपये और चार नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था। आत्मसमर्पण की इस प्रक्रिया में जिला बल, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और कोबरा यूनिट की अहम भूमिका रही है।

सभी नक्सलियों ने जिला मुख्यालय सुकमा में पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण, डीआईजी कार्यालय के द्वितीय कमान अधिकारी सुरेश सिंह पायल, एएसपी अभिषेक वर्मा, डीएसपी (नक्सल ऑप्स) मनीष रात्रे और 218वीं वाहिनी सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट आशीष सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण किया। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों को नीति के तहत 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की गयी हैं।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के नाम शर्मिला उर्फ उईका भीमे (25) – मिस्सीगुड़ा, थाना जगरगुंडा, पीएलजीए बटालियन सदस्य, ताती कोसी उर्फ परमिला (20) गंगराजपाड़, थाना कोंटा, प्लाटून-01 पार्टी सदस्य है दोनों पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। मुचाकी हिड़मा उर्फ बुयूर (54) – भण्डारपदर, थाना भेजी, टीडी टीम कमांडर/एसीएम पर पांच लाख का इनाम रखा गया था। मड़कम/ताती देवे (25) – गंगराजपाड़, थाना कोंटा, केएएमएस अध्यक्ष, मड़कम कोसी – कोमलपाड़, प्लाटून-08 पार्टी सदस्य, माड़वी गंगा (25) – सल्लातोंग, थाना किस्टाराम, प्लाटून-08 सदस्य, माड़वी गंगा (25) – पेद्दायोड़केल, थाना चिंतलनार, प्लाटून-08 सदस्य हैं जिन पर दो-दो लाख का इनाम रखा गया था। इसके अलावा दुर्रो देवे – किस्टाराम, एलओएस पार्टी सदस्य, कवासी हुर्रे (29) – जियाकोड़ता, दंतेवाड़ा, सीएनएम सदस्य, हेमला जोगा (28) – वैयमपल्ली, थाना जगरगुंडा, एलओएस सदस्य, रव्वा मुया उर्फ चांदू (25) – सिंघनपारा, थाना फुलबगड़ी, प्लाटून-04 सदस्य, कड़ती जोगा (31) – गोमपाड़, थाना कोंटा, प्लाटून-04 सदस्य, मड़कम देवा (30) – कोतापाड़, थाना कोंटा, प्लाटून-04 सदस्य पर एक-एक लाख का इनाम रखा गया था। पदाम पायकी (55) – मिस्सीगुड़ा, थाना जगरगुंडा, केएएमएस सदस्य, हेमला होगा – पेद्दाबोड़केल, आरपीसी मिलिशिया सदस्य, माड़वी गंगी (45) – गोमपाड़, थाना कोंटा, केएएमएस उपाध्यक्ष, मड़कम हड़मा (31) – गोमपाड़, थाना कोंटा, मिलिशिया सदस्य, सोड़ी बुधरी (25) – बटेर, थाना कोंटा, मिलिशिया सदस्य, कवासी हिड़मा (27) – गंगराजपाड़, थाना कोंटा, मिलिशिया सदस्य, मुचाकी देवा (48) – किंडरेलपाड़, थाना कोंटा, गोमपाड़ आरपीसी पंच कमेटी अध्यक्ष है।

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने कहा कि यह आत्मसमर्पण नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने नक्सली संगठन से जुड़े अन्य सदस्यों से भी हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की।

 

Next Post

मोदी बुधवार को सेमीकॉन इंडिया में पहुंचे, माइक्रॉन के स्टॉल में देखा 'मेड इन इंडिया' चिप

Wed Sep 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को अचानक द्वारका के यशोभूमि पहुंचे, जहां उन्होंने सेमीकॉन इंडिया 2025 के दूसरे दिन विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों पर जाकर उनके उत्पाद देखे और उनके बारे में जानकारी ली। श्री मोदी अमेरिका की कंपनी लैम रिसर्च के स्टॉल पर गये और […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।