उज्जैन में कई बड़े प्रोजेक्ट:सिंहस्थ से पहले 371 करोड़ का रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा

उज्जैन. महाकाल की नगरी में सिंहस्थ 2028 के पहले हरिफाटक क्षेत्र में रेलवे ओवर ब्रिज बनाया जाएगा, साथ ही हाईटेक सड़के भी निर्मित होगी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कैबिनेट की बैठक में उज्जैन के लिए अहम निर्णय लेते हुए मुहर लगाई है.

 

मंगलवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित हुई. सुबह 11 बजे से शुरू हुई इस बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, स्वास्थ्य, पर्यटन, निवेश और बुनियादी ढाँचे से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. बैठक खत्म होने के बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस को विस्तृत जानकारी दी.

 

उज्जैन काल गणना का केंद्र

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन काल गणना का केंद्र है, जहाँ सूर्य और चंद्रमा की गति से वैज्ञानिक आधार पर समय की गणना की जाती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैदिक घड़ी का लोकार्पण उज्जैन में वर्चुअल तौर पर किया था ऐसे ही घड़ी भोपाल में भी स्थापित कर दी गई है.

 

उज्जैन को लगे विकास के पंख

सिंहस्थ 2028 से पहले बड़े प्रोजेक्ट उज्जैन को मिल रहे है,हरी फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी दी गई. यह 4 लेन का ब्रिज होगा जिसकी लागत 371 करोड़ रुपए है. सिंहस्थ 2028 को देखते हुए उज्जैन की आधारभूत संरचनाओं को मजबूत किया जाएगा.

 

 

17 महीने में हाईटेक रोड

इंदौर से उज्जैन तक का हाईटेक मार्ग 17 महीने में पूरा किया जाएगा, जिसके लिए 2,935.15 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई. यह सड़क हाइब्रिड एन ओ टी मॉडल पर बनेगी, जिसमें रोड किनारे जिम, अंडरपास, बड़े और छोटे पुल शामिल होंगे.

 

 

आज उज्जैन आएंगे मुख्यमंत्री डॉ यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज डोल ग्यारस के अवसर पर उज्जैन पहुंचेंगे. कई सारे भूमि पूजन के कार्यक्रम भी तय किए गए हैं. साथ ही बेरवा समाज द्वारा आज जो डोल निकले जाएंगे. उसमें भी धार्मिक सांस्कृतिक आयोजनों की वृह्द पैमाने पर श्रृंखला रखी गई है जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भी आमंत्रित किया गया है. इधर मुख्यमंत्री खजूरी वाली मस्जिद के समीप नगर श्री गणेश की महा आरती के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और अन्य कार्यक्रम में भी जाएंगे.

Next Post

चूहे ने कुतर दिए थे हाथ, नवजात की मौत

Wed Sep 3 , 2025
इंदौर. एमवाय अस्पताल के एनआईसीयू में चूहों द्वारा नवजातों को कुतरने की घटना ने मंगलवार को और गंभीर मोड़ ले लिया, जब प्रभावित दो शिशुओं में से एक की मौत हो गई. प्रबंधन ने भले ही मौत का कारण चूहों का हमला मानने से इनकार किया हो, लेकिन लापरवाही की […]

You May Like