जबलपुर: पनागर थाना क्षेत्र में झाड़ियों में जीसीएफ कर्मचारी का कंकाल पड़ा मिला। हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
जानकारी के मुताबिक पनागर निवासी बिहारी लाल पिछले माह से लापता थे। थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। आज नर कंकाल मिला। घटनास्थल पर मिली आईडी कार्ड से शिनाख्त हुई।
