वात्सल्य गणपति मंच पर नन्हें-मुन्नों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विदिशा। गणपति महोत्सव के पांचवें दिन वात्सल्य गणपति मंच पर बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया। 31 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी, पूर्व विधायक सुनील जैन, नितिन महेश्वरी, घनश्याम बंसल, शैलेन्द्र रघुवंशी, डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. प्रवीण कोहली, डॉ. राजीव जैन सहित कई गणमान्य अतिथिगण एवं नगर के वरिष्ठजन व पालकगण उपस्थित हुए।

अतिथियों का विद्यालय संचालक देवना अरोरा, नम्रता अरोरा, प्रतीक कोहली, रुचिरा अरोरा एवं संजय शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। स्कूल बैंड की धुनों के साथ जब अतिथि मंच पर पहुँचे तो पूरा वातावरण उत्साह और श्रद्धा से भर गया।

कार्यक्रम में बच्चों ने रॉक बैंड, लिटिल रेड राइडिंग, भांगड़ा, गुड डाइम्स, बंगाली डांस, नेशनल इंटीग्रेशन, ठान लिया, राधा-कृष्ण एवं गणेश वंदना जैसी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नन्हें-मुन्नों के मासूमियत भरे अभिनय और उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

Next Post

खेल भावना और उत्साह के साथ हुई डीडीएसए चैंपियनशिप कप 

Sun Aug 31 , 2025
ग्वालियर। डीडी स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित डीडीएसए फुटबॉल चैंपियंस कप– 2025 का समापन न्यूट्रिक वर्ल्ड स्कूल में भव्य रूप से किया गया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष एवं यूथ आइकॉन देवेंद्र प्रताप […]

You May Like