नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सतना: नागौद थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गर्भवती पीडि़ता ने पुलिस को बताया था कि वह अपनी बहन के यहां शादी के कार्यक्रम में गई थी। वहां रमाकांत उर्फ पंण्डा प्रजापति निवासी रहिकवारा का भी आया था। जिससे जान पहचान हो गई थी और दोनों फोन पर बात करने लगे। इसके बाद बहन की शादी होने से 4 दिन पहले बालिका रहिवारा अपने मामी के यहां गई थी।

रमाकांत ने इशारे से बुलाकर बाथरूम में बालिका के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दो- तीन महीने बाद जब पीडि़ता ने तबीयत बिगडऩे पर डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि वह गर्भवती है। रिपोर्ट होने पर पुलिस ने आरोपी रमाकांत को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। इस कार्रवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पांडेय, एसआई सत्यकीर्ति सिंह, आरक्षक पूजा मालवीय, मुनेश सिंह, शैलेन्द्र यादव की अहम भूमिका रही।

Next Post

मुठभेड़ के बाद पाँच पशु चोर गिरफ्तार

Sun Aug 31 , 2025
सतना:मानिकपुर थाना क्षेत्र स्थित काली घाटी में खंभेश्वर आश्रम के समीप शनिवार को तड़के मवेशी चोरी करने आए बदमाश गिरोह से पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गई। दोनो तरफ से फायरिंग के दौरान पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। जबकि मुठभेड़ में एक सिपाही को भी […]

You May Like