
मंडला। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ चौराहा स्थित मेडिकल दुकान के सामने दिनदहाड़े 4.50 लाख रुपए से भरा बैग अज्ञात चोर ले उड़ा। गूढ़ा अंजनिया निवासी शिवांशु सिंगरौरे ने बताया कि परिवार के सदस्यों से रुपए लेकर वह मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने गया था। तभी पहले से रेकी कर रहे आरोपी ने बाइक की हैंडिल में लटके बैग पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आसपास के दुकानों व बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले । पुलिस के अनुसार संदिग्ध आरोपी कैमरे में कैद हुआ है और जल्द ही गिरफ्त में होगा ।
