सफाई कर्मचारी वेतन भुगतान की मांग को लेकर ढ़पली बजाते कलेक्ट्रेट पहुंचे

विदिशा। शुक्रवार को नगर पालिका में कार्यरत आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों ने दो माह से लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा. इसके बाद कर्मचारी ढपले बजाते हुए कलेक्टोरेट पहुंचे और कलेक्टर के नाम आवेदन देकर शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की.

बताया गया कि नगर पालिका में आउटसोर्स के माध्यम से ठेकेदार द्वारा 40 सफाई कर्मचारी रखे गए हैं. इनमें से 12 कर्मचारियों को वेतन मिल चुका है, जबकि शेष 28 कर्मचारियों को अब तक भुगतान नहीं हुआ. जिला कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश करोसिया और जिलाध्यक्ष कमल खरे ने कहा कि कर्मचारी पूरी निष्ठा से नगर के वार्डों में सफाई कार्य कर रहे हैं, फिर भी ठेकेदार वेतन नहीं दे रहा. कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान न होने पर वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

 

Next Post

खुलासा: सीमा नाथ गैंग के पेडलर को भी पुलिस ने दबोचा

Sat Aug 30 , 2025
इंदौर: नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए क्राइम ब्रांच ने सीमा नाथ गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है. 21 वर्षीय पेडलर आकाश गोखले निवासी धार रोड, नावदा पंथ के घर से 32 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 6 लाख 40 हजार […]

You May Like