लालू यादव से जुड़े चारा घोटाला मामले में 105वें गवाह का बयान कलमबंद

पटना, 28 अगस्त (वार्ता) बिहार के बहुचर्चित करोड़ो रूपयों के चारा घोटाला से जुड़े एक मुख्य मामले में केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरूवार को पटना की एक विशेष अदालत में अपने 105 वें गवाह का बयान कलमबंद करवाया।

चारा घोटाला मामलों की सुनवाई कर रही विशेष अदालत के न्यायाधीश राकेश कुमार की अदालत में सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक सत्यजीत सिंह ने अपने 105 वें गवाह के रुप बिहार के पूर्व आयुक्त सह वित्त सचिव विजय शंकर दुबे को पेश किया जिनका मुख्य परीक्षण पूरा हुआ । मामले के एक अभियुक्त लालू प्रसाद यादव की ओर से प्रतिपरीक्षण जारी रहा । शेष प्रतिपरीक्षण के लिए अदालत ने 03 सितंबर 2025 की अगली तिथि निश्चित की है ।

मामला भागलपुर के बांका उप जिला कोषागार से पशुपालन विभाग में जाली विपत्रों के आधार पर लगभग 45 लाख रूपयो की अवैध निकासी का है । पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद समेत कई तत्कालीन मंत्री, विधायक और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी इस मामले में आरोपित हैं। सीबीआई ने मामले की प्राथमिकी आर सी 63 ए 96 के रूप में दर्ज करने के बाद 44 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था ,जिनमें से कई आरोपितों की मृत्यु हो चुकी है । वर्तमान में लालू प्रसाद समेत 18 आरोपितों के खिलाफ सुनवाई जारी है।

 

 

Next Post

ईडी ने कोलकाता में दो फॉरेक्स कंपनियों की संपत्तियां की जब्त

Thu Aug 28 , 2025
कोेलकाता, 28 अगस्त (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कथित धन शोधन मामले में विदेशी मुद्रा विनिमय के क्षेत्र में कारोबार करने वाली टीपी ग्लोबल एफएक्स और आईएक्स ग्लोबल कंपनियों की 18.78 करोड़ रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियां जब्त की हैं। ईडी ने बताया कि उसके कोलकाता […]

You May Like

मनोरंजन