अतिथि विद्वानों में एडी कार्यालय का किया घेराव

रीवा।रीवा और शहडोल संभाग के शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि विद्वानों ने आज रीवा स्थित क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक कार्यालय उच्च शिक्षा विभाग का घेराव किया.

अतिथि विद्वानों ने आरोप लगाया कि अतिरिक्त संचालक उनके साथ पक्षपातपूर्ण और दुर्भावनापूर्ण व्यवहार कर रहे हैं, जो उनके हितों के खिलाफ है. अतिथि विद्वानों ने बताया कि ऐतिहासिक रूप से, अतिरिक्त संचालकों ने हमेशा उनके हितों की रक्षा की है. हालांकि, पिछले कुछ सालों से उनका व्यवहार पूरी तरह से बदल गया है. मानदेय भुगतान समय पर हो इसके लिये लिपिको द्वारा पैसे की मांग की जाती है. कई तरह के आरोप अतिथि विद्वानो द्वारा लगाया गया. इस दौरान प्रदेश संयोजक डा0 अमिताभ मिश्रा, डा0 यश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे. चेतावनी दी है कि यदि इन स्थितियों की पुनरावृत्ति होती है, तो वे क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक कार्यालय और महाविद्यालय के प्राचार्यों का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे. जिसकी जवाबदारी विभाग की होगी.

Next Post

60 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Thu Aug 28 , 2025
रीवा। गोविन्दगढ़ पुलिस को गांजे की एक खेप पकडऩे में सफलता मिली. रात को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो कारो में अवैध गांजा छत्तीसगढ़ से लेकर रीवा कुछ लोग आ रहे है. पुलिस ने नाकेबंदी कर दो आरोपियो को 60 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है, साथ […]

You May Like