छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद ने बीएससी परीक्षा परिणाम को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
परिषद कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव के नाम एक आवेदन भी सौंपा। छात्रों का आरोप है कि बीएससी परीक्षा में नंबर सही तरीके से नहीं दिए गए हैं और कॉपियों की जांच भी ठीक से नहीं की गई।
छात्र-छात्राओं ने मांग की है कि कॉपियों की पुनः जांच कराई जाए और परीक्षा परिणाम में पारदर्शिता रखी जाए। प्रदर्शन के दौरान कई छात्र नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर करते दिखे।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की शिकायत को गंभीरता से लेकर कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
