तदर्थ सेवा पर भी पेंशन प्रदान करें: हाईकोर्ट

जबलपुर: हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक खोत की एकलपीठ ने एक याचिका का महत्वपूर्ण निर्देश के साथ निराकरण करते हुए याचिकाकर्ता प्रो. अरुण प्रकाश बुखारिया को पेंशन का पात्र निरूपित करते हुए भुगतान करने कहा है।

हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता की तदर्थ सेवा में दिखाए गए दो, तीन दिन के कृत्रिम ब्रेक यानि ऐसा समय जिसमें कर्मचारी लगातार काम पर नहीं था, को सेवा व्यवधान मानने से इंकार कर दिया। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देशित किया है कि 1977 से 2009 तक उनकी पूरी सेवावधि को निरंतर मानकर पेंशन दी जाए। ऐसा माना जा रहा है कि यह आदेश प्रदेश के एक हजार से अधिक तदर्थ कर्मचारियों के लिए न्यायदृष्टांत के रूप में राहत का सबब बनेगा।

Next Post

केरल में निलंबित कांग्रेस विधायक 15 दिन बाद सार्वजनिक रूप से नजर आए , स्थानीय निकाय चुनाव में वोट डाले

Fri Dec 12 , 2025
पलक्कड़, (वार्ता) केरल में कांग्रेस से निलंबित विधायक राहुल ममकूटाथिल 15 दिनों बाद गुरुवार को सार्वजनिक रूप से नजर आए और स्थानीय निकाय चुनाव में कुन्नाथुरमेडु सेंट सेबेस्टियन स्कूल मतदान केंद्र में वोट डाले। श्री ममकूटाथिल दो महिलाओं की ओर से दर्ज कराए गए दुष्कर्म और जबरन गर्भपात के दो […]

You May Like