सांवेर विधानसभा में एक लाख पौधे लगाए जाएंगे

इंदौर: जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की अध्यक्षता में सांवेर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक शासकीय महाविद्यालय सांवेर में आयोजित हुई. बैठक में लोक निर्माण, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई. मंत्री सिलावट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयसीमा के साथ पूरे हों. उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्यालयों में बैठने के बजाय मैदान में जाकर कार्यों की सतत मॉनीटरिंग करें.

सांवेर क्षेत्र में दीपावली पूर्व सड़कों का पैंचवर्क और डामरीकरण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए. मंत्री ने बताया कि इस वर्षाकाल में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत क्षेत्र में एक लाख पौधों का रोपण किया जाएगा. उन्होंने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल बीमा योजना और आयुष्मान योजना का लाभ समय पर दिलाने पर जोर दिया. बैठक में एसडीएम, जनपद सीईओ व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे.

Next Post

विधायक चौहान ने सामूहिक विवाह स्वीकृत राशि का चेक वितरण किया

Tue Aug 26 , 2025
बैतूल।विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने भैंसदेही जनपद पंचायत में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत सामुहिक विवाह स्वीकृत राशि का चेक वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 745 जोड़ों ने लिए सात फेरे इस सामूहिक विवाह […]

You May Like