अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा गया पार्षद

रीवा। उमरिया जिले के एक पार्षद को रीवा में एक अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की, जिसमें पार्षद के कब्जे से एक पिस्टल बरामद की गई है. आरोपी की पहचान राहुल द्विवेदी उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है, आरोपी राहुल मानपुर नगर परिषद वार्ड 11 से कांग्रेस पार्षद है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ पहले से ही तीन अन्य मामले दर्ज हैं. मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ ईको पार्क रीवा में घूम रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम पहुंची और राहुल द्विवेदी को पकड़ा. जिसकी तलाश लेने पर पिस्टल मिली, जिसे जप्त कर आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Next Post

आईटी, ऑटो कंपनियों में लिवाली से शेयर बाजारों में लौटी तेजी

Mon Aug 25 , 2025
मुंबई, 25 अगस्त (वार्ता) सूचना प्रौद्योगिकी और ऑटो कंपनियों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को तेजी लौट आयी। पिछले कारोबारी दिवस की गिरावट के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 329.06 अंक (0.40 प्रतिशत) की बढ़त में 81,635.91 अंक […]

You May Like