पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की

बैतूल। बैतूल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्कामुक्की हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। वह सोमवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत 16 नेताओं पर दर्ज एफआईआर की वापसी की मांग को लेकर पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर से मिलने की मांग की। कलेक्टर के बाहर नहीं आने पर वे मुख्य गेट से अंदर जाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक हुई। संयुक्त कलेक्टर मकसूद खान ज्ञापन लेने आए लेकिन कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन देने से मना कर दिया। बाद में कलेक्टर ने कुछ कार्यकर्ताओं से चर्चा की और एसपी से बात करने का आश्वासन दिया। बता दे कि 18 अगस्त को कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा के आगमन पर कारगिल चौक पर कांग्रेस के झंडे लगाए गए थे। कांग्रेस ने भाजपा के पूर्व पार्षद सतीश बडोनिया पर झंडे हटाकर कचरे में फेंकने का आरोप लगाया था। कांग्रेस का आरोप है कि शिकायत करने पर शहर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज बडोनिया और अन्य कार्यकर्ताओं पर झूठी एफआईआर दर्ज की गई। भाजपा पार्षद पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। इसमें जिलाध्यक्ष निलय डागा और 16 कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की गई है।

Next Post

शाकिब टी-20 में 500 विकेट ओर सात हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने

Mon Aug 25 , 2025
नॉर्थ साउंड, 24 अगस्त (वार्ता) शाकिब अल हसन टी-20 में 500 से ज्यादा विकेट और 7000 से अधिक रन बनाने वाले टी-20 में दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। शाकिब ने यह उपलब्धि पेट्रियट्स बनाम फ़ाल्कंस के सीपीएल 2025 मुकाबले के दौरान हासिल की। शाकिब को पारी के 15वें ओवर […]

You May Like