50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर STF की गिरफ्त में, नेटवर्क खंगाल रही टीम

इंदौर: देशभर में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाला कुख्यात बदमाश आखिरकार STF के हत्थे चढ़ गया। आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में 26 प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद अब STF की टीम उससे उसके संपर्कों और नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी जगत सिंह सिकलीगर पिता गुलजार सिंह, निवासी ग्राम सिंघाना, मनावर (धार) बताया गया है। यह लंबे समय से फरार था और भोपाल STF की तलाश में था। डीएसपी राजेश सिंह चौहान के नेतृत्व में मिली मुखबिर सूचना पर टीम ने इंदौर रेलवे स्टेशन से उसे दबोच लिया।

जगत सिंह पहले भी हथियार तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है और 2016 में उसे तीन साल की सजा हुई थी। जेल से छूटने के बाद उसने फिर से हथियार बनाना और सप्लाई करना शुरू कर दिया था। STF इससे पहले उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है—संग्राम सिंह को 8 पिस्टल और आकाश डावर को 4 पिस्टल के साथ पकड़ा गया था।

पूछताछ में सामने आया है कि जगत सिंह का नेटवर्क गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा और राजस्थान तक फैला हुआ है। STF अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह इंदौर में किससे मिलने आया था और यहां उसका नेटवर्क कितना सक्रिय है। टीम को उम्मीद है कि पूछताछ से कई और अहम खुलासे होंगे।

Next Post

भोपाल का नाम भोजपाल करने की मांग पर भोजपाल मित्र परिषद का प्रदर्शन

Sat Aug 23 , 2025
भोपाल: राजधानी में भोजपाल मित्र परिषद ने शनिवार को राजा भोज की प्रतिमा स्थल पर प्रदर्शन कर भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल करने की जोरदार मांग उठाई। परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि भोपाल का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नाम भोजपाल […]

You May Like