पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल में सद्भावना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया

बड़वानी। पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल में बुधवार को सद्भावना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। यह दिवस शांति, सौहार्द एवं राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस वर्ष इसे ऊर्जा दिवस के रूप में भी मनाया गया। प्राचार्य संतोष मिश्रा के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नगर पालिका सीएमओ सोनाली शर्मा उपस्थित थे। उनके सानिध्य में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को सद्भावना एवं एकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसे पूजा जैन ने प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने लघु नाटिका मैं स्टार बनकर प्रस्तुत की। जिससे विद्यार्थियों को विद्यालय और समाज का भविष्य का स्टार बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शीला निगम ने किया।

Next Post

जीएसटी सुधार आम आदमी, किसान, मध्यम वर्ग, छोटे कारोबारियों के फायदे के लिए: सीतारमण

Wed Aug 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 अगस्त (वार्ता) वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों के युक्तिकरण का उद्देश्य आम आदमी, किसान, मध्यम वर्ग और एमएसएमई को अधिक राहत प्रदान करना है। श्रीमती सीतारमण ने कहा कि इसके साथ ही […]

You May Like