फैक्ट्री में लगाई सेंध, एक गिरफ्तार 

जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत रिछाई स्थित एक फैक्ट्री में सेंध लगाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक मुंकुद केशरी निवासी नेपियर टाउन ओमती ने 17 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ओम इंजिनियरिंग वक्र्स इंडस्ट्ररियल एरिया रिछाई में फेक्ट्री है जिसमे दालमिल व चावलमिल की मशीनों का निर्माण किया जाता है। अज्ञात चोर फैक्ट्री के पीछे दीवाल में होल बनाकर घुसे। करीब 10-15 ईंट तोडकर अंदर घुसे चोर 38 भट्टी की जाली, 7 पटका मशीन की प्लेट, 5 रोल मशीन प्लेट छोटी व 2 रोल मशीन बडी प्लेट कीमती करीब 90,000 रूपये की चुराकर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये तापस मलिक पिता राधे गोपाल 37 वर्ष निवासी न्यू अंजली कालोनी रिछाई रांझी को अभिरक्षा लेकर पूछाताछ पर अपने साथी गांधी गोटिया, मुक्ति उर्फ मोहित के साथ चोरी करना स्वीकार करतें हुये चुराया हुआ सामान आपस में बांट लेना बताया। आरोपी तापस मलिक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ग्रे कलर की एक्सिस एवं लोहे की 14 प्लेट, कीमती 30 हजार रूपये की जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल निरूद्ध कराया गया।

Next Post

दुकानों में स्टॉक घटाकर किया करोड़ों का भ्रष्टाचार, राशन विक्रेता संघ ने खोला मोर्चा

Tue Aug 19 , 2025
जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय जबलपुर में पदस्थ खाद्य विभाग अधिकारियों द्वारा कोरोना काल में पी.डी.एस. शास. उचित मूल्य राशन की 60 से 70 दुकान में खाद्य विभाग अधिकारियों ने अपनी पर्सनल आई.डी. लॉगिन से गेहूं, चांवल, केरोसीन, चनादाल, मूंगदाल हजारों क्विटलों का स्टॉक आवंटन घटाकर करोड़ों रूपयों का भ्रष्टाचार, हेर-फेर, गबन […]

You May Like