उल्दन बांध से प्रभावित किसानो ने परिवार सहित किया जल सत्याग्रह। 

बंडा । सागर जिले के बण्डा मे उल्दन बांध बृहद परियोजना से जुड़े गांव के विस्थापन की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक तरवर सिंह ने धसान नदी में ग्रामीणों के साथ जल सत्याग्रह मैं भाग लिया। जिसमें पुरुष बच्चे और महिलाओ ने पानी में रहकर अपनी मांगों को लेकर जल सत्याग्रह किया। पूर्व विधायक तरवर सिंह ने बताया कि तीन प्रमुख मागे हैं। बहरोल में 300 परिवारों को डूब क्षेत्र से बाहर रखा गया है।इसी प्रकार कुल्ल में 200, पिपरिया में 200 एवं किरोला में 50 परिवारों को वंचित रखा गया है। उन्होंने कहा कि सभी विस्थापितों को पूर्ण रूप से विस्थापन सूची में शामिल कर लाभ दिया जाए, विस्थापन में रहने वाले 18 वर्ष से अधिक के बच्चों को योजना अनुसार 6 लाख 36 हजार का लाभ दिया जाए,सन 1920 में शासन द्वारा जमीन का जो रेट तय किया गया था उसके अनुसार मुआवजा दिया जाए। लगभग चार घंटे से अधिक समय तक चले जल सत्याग्रह के दौरान एसडीम रवीश श्रीवास्तव, एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि, मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया । इस दौरान पूर्व विधायक ने एक सप्ताह में निराकरण की मांग रखी।। निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर जिला सदस्य प्रतिनिधि सुनील जैन, पूर्व सरपंच राजू सिंह, सरपंच बसंत सिंह, शिबू सिंह, गब्बर अहिरवार,शंकर सिंह बमोरी, राम महदेले, सहित बड़ी संख्या में विस्थापन से वंचित ग्रामवासी शामिल हुए।

Next Post

नदी की चट्टान पर चढ़ा युवक बहाव तेज होने से बहा, तलाश जारी

Mon Aug 18 , 2025
मानपुर. सोमवार शाम मानपुर क्षेत्र में चासिया पुलिया के पास एक युवक सेल्फी लेते समय अजनार नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की […]

You May Like