
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से उज्जैन में आकाशवाणी केंद्र शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है। केंद्र का शुभारंभ सितंबर के प्रथम सप्ताह में होने की संभावना है। आकाशवाणी भोपाल के कार्यक्रम प्रमुख राजेश भट्ट ने बताया कि उद्घोषणा, महिला कार्यक्रम, ग्रामसभा व युववाणी हेतु असाइनी के पैनल के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परीक्षा 20 अगस्त को होगी, स्वर परीक्षण व साक्षात्कार 21 और 22 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। आवेदन ऑनलाइन या व्हाट्सएप से किए जा सकते हैं।
