
सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन पदाधिकारियों के चयन के लिए कल दिन शुक्रवार का पर्यवेक्षक आये हुये थे। जहां उन्होंने वर्तमान एवं पूर्व सांसद व विधायक समेत प्रदेश कार्य समिति सदस्यों , पूर्व जिलाध्यक्षों से संभावित पदाधिकारियों से छ:-छ: नामों का प्रस्ताव मांगा।
दरअसल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने जिला पदाधिकारियों के चयन के लिए पर्यवेक्षको को नियुक्त कर प्रत्येक जिलों के लिए रवाना किया। सिंगरौली में टीकमगढ़ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव पहुंचे हुये थे। कल 15 अगस्त के शाम भाजपा कार्यालय में पर्यवेक्षक ने वर्तमान एवं पूर्व सांसद व विधायक, जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्य समिति सदस्यों से छ:-छ: पदाधिकरियों के नाम बंद लिफाफा में मांगा है। जहां संभावित भाजपा पदाधिकारियों जिसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, जिला मंत्री, कोषाध्यक्ष, जिला कार्य समिति सदस्यों की सूची दी गई। हालांकि यह सब बंद लिफाफे में हुआ है। लेकिन इस दौरान उपाध्यक्ष, महामंंत्री एवं जिलामंत्री बनने के लिए दावेदार भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के दफ्तर में जमे रहे। इधर यह भी चर्चा है कि जिलाध्यक्ष एवं विधायको को पदाधिकारियों के चयन में महत्व देगा। इधर उक्त लिफाफा भोपाल लेकर पर्यवेक्षक रवाना हो गये। यहां बताते चले कि जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं जिलामंत्री पद के रेस में वर्तमान जिला पदाधिकारी अपने तरक्की चाहते हैं। वही कुछ नये चेरहे भी जिला कार्यकारिणी में जगह पानी के भाजपा नेताओं के यहां परिक्रमा करते रहे। अब देखना है कि भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के टीम में किस-किस कार्यकर्ताओं को जगह व ओहदा मिलता है। साथ ही पुराने पदाधिकारियों को बनाये रखने का बरकरार रखा जाये। यह तो अगले कुछ दिनों स्पष्ट हो जाएग।
