भोपाल: लालघाटी चौराहा, कमला पार्क चौराहा और हबीबी अस्पताल चौराहे पर रेड लाइट सिग्नल का पालन न होने से हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालक बिना रुके सिग्नल पार कर जाते हैं, जिससे पैदल यात्रियों और अन्य वाहनों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी न के बराबर रहती है, जिसके कारण नियम तोड़ने वालों के हौसले बुलंद हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इन स्थानों पर सख्त निगरानी और चालानी कार्रवाई की जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुधरे और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
