अमेरिका ने बलूच लिबरेशन आर्मी को एफटीओ घोषित किया

नयी दिल्ली/वाशिंगठन (वार्ता) अमेरिका के विदेश विभाग ने बलूचिस्तान की आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हथियार बंद संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) उर्फ माजीद ब्रिगेड को विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) घोषित किया है।

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि माजीद ब्रिगेड को 2019 में विशेष रुप से नामित वैश्विक आतंकवादी संगठन (एसडीजीटी) घोषित किया गया था। माजीद ब्रिगेड (बीएलए) का सहयोगी संगठन है।

श्री रुबियो ने कहा है कि बीएलओ को कई हमलों के बाद 2019 में एसडीजीटी घोषित किया गया था। बीएलए ने 2019 के बाद से कई हमलों की जिम्मेदारी ली है जिसमें माजीद ब्रिगेड द्वारा किए गए हमले भी शामिल है। बीएलए ने 2024 में कराची हवाई अड्डे के पास और ग्वदार बंदरगाह प्राधिकरण परिषद पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। बीएलए ने इस साल मार्च में क्वेटा से पेशावर जा रही जफार एक्सप्रेस ट्रेन पर हमले का भी जिम्मा लिया था जिसमें 31 लोग मारे गए थे जिसमें कई सुरक्षाकर्मी थे। हमलावरों ने 300 यात्रियों को बंधक बना लिया था।

श्री रुबियो ने कहा है कि बीएलए के खिलाफ यह कार्रवाई अमेरिका के आव्रजन एवं राष्ट्रीयता अधिनियम की धारा 219 के तहत की गयी है। यह निर्णय संघीय गजट में प्रकाशित होने के साथ लागू हो जाएगा।

 

Next Post

आईजीयू ने पहले एपीजीसी मिड-अमैच्योर चैम्पियनशिप के लिए चार सदस्यीय टीम भेजी

Tue Aug 12 , 2025
टेंगरांग (इंडोनेशिया), (वार्ता) इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू), जो कि युवा कार्य और खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त गोल्फ का राष्ट्रीय खेल महासंघ है, ने इंडोनेशिया में एशिया-पैसिफिक गोल्फ कॉन्फेडरेशन द्वारा आयोजित पहली मिड-अमैच्योर चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए चार सदस्यीय टीम भेजी है। इस टूर्नामेंट का आयोजन इंडोनेशिया गोल्फ […]

You May Like