भाजपा नेता समेत अन्य पर कन्या विवाह योजना की राशि हड़पने का आरोप 

जबलपुर।‌ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि को धोखाधड़ी कर हड़पने का आरोप भाजपा नेता समेत अन्य पर लगाते हुए महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है।‌

परवीन खान पति नसीम खान निवासी अम्बेडकर कॉलोनी ने बताया कि भाजपा नेता अकील अंसारी, गुलाम नवी ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि दिलाने के नाम पर महिलाओं की आई.डी. का दुरुपियोग करते हुए कई अवैध कार्यों को अंजाम दिया है।‌ अकील अंसारी के साथी गुलाम नवी व उसकी 2 बहनें भी इसका फायदा उठा रही हैं। इन्ही के द्वारा महिलाओं को बहला फुसला कर फंसाया जाता है।‌

Next Post

दो दिन बाद खुले केंद्र, खाद लेने लगी किसानों की कतार 

Mon Aug 11 , 2025
जबलपुर। रक्षाबंधन त्यौहार के दो दिन बाद जैसे ही डबल लॉक खाद वितरण केंद्र खोला गया, खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार सुबह से ही शहपुरा स्थित डबल लॉक गोदाम केंद्र पर किसानों की लंबी कतारें लग गईं। जिले में खरीफ की फसल की बुआई […]

You May Like