इटारसी। नव जागृति फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी आशीष मालवीय का राष्ट्रीय टूर्नामेंट से लौटने पर क्लब के खिलाड़ियों ने सम्मान किया। आशीष ने हाल ही में बालाघाट में आयोजित राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लिया था।
इस अवसर पर आशीष ने कहा कि जिला फुटबॉल संघ के सचिव दीपक परदेशी और क्लब के कोच उद्भव राजपूत के मार्गदर्शन से उन्हें राष्ट्रीय टीम में खेलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
सम्मान कार्यक्रम में क्लब सचिव आशीष डेविड, जगदीश पांडव, गौतम पवार, राजवीर सोनिया, अनुराग सोनी, हिमांशु पटेल, रौनक राजपूत, विधान राजपूत, समर्थ नाटेकर, अभयसिंह, दिग्गज कुमार, हरिओम, मयूर चान्दवे सहित क्लब के कई खिलाड़ी मौजूद रहे।
