ब्लू डार्ट ने सागर पाटिल को नया सीएफओ बनाया

नयी दिल्ली, (वार्ता) लॉजिस्टिक्स सेवा कंपनी ब्लू डार्ट एक्सप्रेस ने सागर पाटिल को अपना मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया है।

कंपनी ने गुरुवार को बताया कि मुंबई में ब्लू डार्ट के निदेशक मंडल की बैठक में उन्हें सीएफओ नियुक्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी। उनकी नियुक्ति एक अगस्त से प्रभावी हो गयी है। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री पाटिल के पास वित्त के क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। वह आठ साल से कंपनी में हैं और कॉर्पोरेट कंट्रोलर, कॉर्पोरेट अकाउंट्स के प्रमुख तथा अन्य महत्वपूर्ण पदों पर सेवा दे चुके हैं।

 

Next Post

अफेयर, गुमशुदगी के बाद दो पक्षों में टकराव, तोड़फोड़, मारपीट

Fri Aug 8 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल थाना क्षेत्र में अफेयर,गुमशुदगी के बाद दो पक्षों में टकराव हो गया।‌तोड़फोड़ और मारपीट हुई। पुलिस ने बताया कि श्रीमति अंजली पटेल 30 वर्ष निवासी कसोधन नगर गोल्डन टाउन माढोताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी शादी कसोधन नगर निवासी राहुल पटेल के साथ वर्ष 2017 में हुई […]

You May Like

Play sound