भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने साध्वी प्रज्ञा से की सौजन्य भेंट

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने गुरुवार को पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भी मौजूद रहे। नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों व आगामी रणनीति को लेकर चर्चा हुई। वहीं, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल और जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति की उपस्थिति भी इस मुलाकात को महत्वपूर्ण बना गई। सूत्रों के अनुसार यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है, विशेषकर आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनज़र।

Next Post

9 करोड़ की आबादी और विस का छोटा सत्र: सरकार जवाबदेही से भाग रही 

Thu Aug 7 , 2025
  भोपाल। विधानसभा के मानसून सत्र के समापन के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर सरकार पर जनहित के मुद्दों से भागने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत जनविरोधी है, सत्र के दौरान वह लगातार चर्चा से बचती रही। सिंघार ने कहा […]

You May Like

Play sound