पचोर के समीप बस पलटी, भरतपुर से उज्जैन जा रहे दर्जन भर तीर्थयात्री घायल

पचोर/ब्यावरा: रविवार की तडक़े पचोर के समीप एक ट्रेवलर बस गौवंश को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे बस में सवार 12 तीर्थयात्री घायल हो गये. इनमें 3 को गंभीर चोट आने पर रेफर किया गया. सभी तीर्थयात्री राजस्थान के भरतपुर के निवासी है जो कि उज्जैन में महांकाल मंदिर दर्शन करने जा रहे थे कि यह घटना हो गई.
रविवार की तडक़े आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पचोर स्थित होटल श्रीराम के समीप जा रही एक ट्रेवलर बस के सामने एकाएक सांड आने से वाहन का संतुलन बिगड़ा और वह पलटी खा गया.
मदद में जुट गये लोग
घटना के बाद आसपास मौजूद लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े. जानकारी लगते ही तुरंत पुलिस, एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को पचोर अस्पताल लाया गया. आसपास मौजूद स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की और उन्हें वाहन अस्पताल तक पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद 3 गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया. गंभीर घायलों में दुल्हारी पति सोहनलाल, प्रेमसिंह पिता सोहनलाल, यदुवेंद्री पिता शिवचरण शामिल है. वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट जाने से कुछ समय के लिए हाइवे पर यातायात बाधित हो गया. पुलिस द्वारा यातायात को सुचारु किया गया.
हाईवे पर गौवंश का जमघट
शासन, प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद हाइवे, सडक़, चौराहों पर बेसहारा गौवंश का जमघट देखा जा सकता है. आये दिन वाहनों की चपेट में आने से गौवंश की मौत हो रही है तथा कई गौवंश को गंभीर चोट आई है. रविवार को पचोर में बस पलटने के पीछे गौवंश के वाहन के सामने आना जाना ही बताया जा रहा है

Next Post

सांसद अशोक सिंह की मातुश्री अवध देवी को अंतिम विदाई देने शहर उमड़ा

Sun Aug 3 , 2025
ग्वालियर:पूर्व मंत्री स्व. राजेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी एवं राज्यसभा सांसद अशोक सिंह की माताजी अवध देवी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक ग्राम थाटीपुर में दोपहर बाद किया गया।अवध देवी के निधन पर कांग्रेस एवं भाजपा सहित सभी दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, वरिष्ठ व्यवसायियों ने 17, […]

You May Like