हरियाणा के राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की

नयी दिल्ली 28 जुलाई (वार्ता) हरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल प्रो अशीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की।

प्रो घोष ने पिछले सप्ताह ही हरियाणा के 19 वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की थी। मुलाकात के दौरान उनकी पत्नी मित्रा घोष भी उनके साथ थी।

राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति के साथ हरियाणा की वर्तमान स्थिति के बारे में चर्चा की। श्रीमती मुर्मु ने विशेष रूप से सामाजिक कल्याण, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने पर बल दिया और प्रदेश की प्रगति के लिए मूल्यवान सुझाव साझा किए।

 

Next Post

स्टेट हाईवे पर जाम, तीन घंटे रहा यातायात बाधित 

Mon Jul 28 , 2025
सोहागपुर। इन दिनों समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी प्रारंभ है जिससे खरीदी केंद्र के दोनों ओर ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी-लंबी कतारे देखी जा सकती है। जिस कारण आवागमन रोड पर एक तरफ से ही किया जा रहा है ऐसे में बड़े वाहनों को निकालने में काफी दिक्कत का सामना करना […]

You May Like