बैकफुट पर आए पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, मांगी माफी

रीवा।सेमरिया से भाजपा के पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी बैकफुट पर आते हुए महिला सीएसपी को कहे गए शब्दो पर खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी है. साथ ही कहा है कि मैं उन सभी व्यक्तियो से क्षमा प्रार्थी हूं जिनकी भावना आहत हुई है. मुझे ऐसे हल्के शब्दो का प्रयाग नही करना चाहिये था. लेकिन एक गरीब, असहाय पीडि़त को देखकर मैं आहत हुआ और ऐसे शब्दो का प्रयोग कर बैठा जो नही करना चाहिये था.

दरअसल यह पूरा मामला शुक्रवार को चोरहटा थाने का है जहा एक युवक एफआईआर दर्ज कराने पहुंचा था और उसके परिजन सहित ग्रामीण लोग थाने का घेराव किये हुए थे. मामला सेमरिया से विधायक अभय मिश्रा से जुड़ा था और पीडि़त की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नही हो रही थी. इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा के पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी थाने पहुंचे, जहा पुलिस के साथ उनकी नोकझोक हुई और आवेश में आकर उनके द्वारा महिला सीएसपी डा0 रितु उपाध्याय को असंवेदनशील औरत कहते हुए कहा कि सामने से हटाओ इनको, यही पर बात बिगड़ी और पुलिस एवं पूर्व विधायक के समर्थको के साथ तनातनी हुई. अपने व्यवहार के प्रति पूर्व विधायक ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि पीडि़त, असहाय, गरीब की मदद के लिये जब मैं थाने पहुंचा तो वहा की स्थिति देख कर जिस प्रकार आवेश में आकर हल्के शब्दो का प्रयोग सीएसपी रितु उपाध्याय के लिये किया, बाद में मुझे भान हुआ कि ऐसे हल्के शब्दो का प्रयोग नही करना चाहिये और उस बात के लिये थाने में सीएसपी से माफी भी मांगी. उन्होने कहा कि रितु उपाध्याय मेरी छोटी बहन है और ऐसे हल्के शब्दो का प्रयोग मुझे नही करना चाहिये. उन सभी व्यक्तियो से क्षमा प्रार्थी हूं जिनकी भावना आहत हुई है.

Next Post

कार पलटी: लोमहर्षक हादसे में मां-बेटे व बहू की मौत

Sun Jul 27 , 2025
भैरूंदा. रविवार को देवास जिले के ग्राम चापड़ा- बिजवाड़ के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में तहसील के ग्राम बोरखेड़ा बामन गांव निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों में मां- […]

You May Like