ब्राजील की विश्वकप विजेता टीम के सदस्य जैर दा कोस्टा का निधन

रियो डी जेनेरियो, 27 अप्रैल (वार्ता) ब्राजील के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और 1962 फीफा विश्वकप विजेता टीम के सदस्य जैर दा कोस्टा का साओ पाउलो के ओसास्को में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे।

ब्राजील फुटबॉल परिसंघ (सीबीएफ) ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, “ सीबीएफ, ब्राजील की राष्ट्रीय टीम, पोर्टुगुसा के पूर्व राइट विंगर और इंटर मिलान और रोमा जैसे क्लबों के आदर्श जैर द कोस्टा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता है। उनका निधन शनिवार को 84 वर्ष की आयु में साओ पाउलो के ओसास्को में हुआ।”

सीबीएफ ने कहा कि ब्राजीलियाई फुटबॉल के चार राष्ट्रीय डिवीजनों में रविवार को सभी खेलों के शुरु होने से पहले एक मिनट का मौन रखा जाएगा।

साओ पाउलो स्थित क्लब पोर्टुगुसा के साथ पेशेवर करियर की शुरुआत करने वाले फॉरवर्ड जैर दा कोस्टा ने इंटर मिलान में बेहरीन प्रदर्शन करते हुए अपने को साबित किया, जहां उन्होंने दो कार्यकालों में चार इतालवी सीरी ए खिताब, दो यूरोपीय कप और दो इंटरकॉन्टिनेंटल कप जीते।

Next Post

राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में बने रहने के लिए करना होगा संघर्ष

Sun Apr 27 , 2025
जयपुर, 27 अप्रैल (वार्ता) ऑरेंज कैप धारक साई सुदर्शन की शानदार फार्म से उत्साहित गुजरात टाइटन्स (जीटी) सोमवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल के मैच 47 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) पर अपना दबदबा कायम रखने मैदान में उतरेगी। वहीं प्लेऑफ से दूर होती जा रही राजस्थान रॉयल्स को इस […]

You May Like