
रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, रीवा परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत दुर्लभ तमाल वृक्ष का रोपण कर हरियाली महोत्सव एवं वृक्षारोपण महाअभियान की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि वृक्ष धरती का श्रृंगार हैं और सभी नागरिकों को इस अभियान में भाग लेना चाहिए ताकि रीवा को हरा-भरा और स्वच्छ बनाया जा सके.
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, महापौर व्यंकटेश पाण्डेय, कलेक्टर प्रतिभा पाल, कमिश्नर बीएस जामोद सहित कई जनप्रतिनिधि और नागरिकों ने भाग लिया. उप मुख्यमंत्री ने बताया कि रीवा में डेढ़ लाख पौधे लगाये जाएंगे. कलेक्टर ने जानकारी दी कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक वृक्षारोपण हो रहा है और पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी तय की गई है.
नगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने बताया कि 25 हजार पेड़ नागरिकों द्वारा दान किये गये हैं. कुलपति विजय मनोहर तिवारी ने वर्चुअली संबोधित किया और आयोजन के संयोजक प्रो. जयराम शुक्ल ने कार्यक्रम संचालन किया.
