पश्चिम बंगाल में जंगलराज जैसी स्थिति, जनता चाहती है मुक्ति: सीएम डॉ यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के कमरहाटी और खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो और जनसभाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रगति और बांग्लादेशी घुसपैठ पर रोक के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में जंगलराज जैसी स्थिति बन गई है और जनता इससे मुक्ति चाहती है।

सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बनने पर राज्य में तेज विकास होगा और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने कमरहाटी से अरुप चौधरी और खड़गपुर सदर से दिलीप घोष के पक्ष में मतदान की अपील की। यादव ने कहा कि बंगाल के युवाओं को रोजगार और राज्य को नई दिशा देने के लिए भाजपा को चुनना जरूरी है।

Next Post

महिला मित्र के साथ रह रहे युवक ने की आत्महत्या

Sat Apr 18 , 2026
भोपाल। ऐशबाग थाना इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक अपनी महिला मित्र के साथ परिजनों से दूर लिव इन में रहता था. पुलिस को मौके पर सुसाइड़ नोट भी बरामद नहीं हो सका है. मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक […]

You May Like