भोपाल:नगर निगम का वित्त वर्ष 2024-25 का पुनरीक्षित बजट को आने वाले 2 से 3 दिन में सहमति मिल सकती है, इस मामले को लेकर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने जानकारी साझा की है. निगम कल से नए काम शुरू कर पाएगा। जिसके बाद निगम परिषद् की बैठक में 3 अप्रैल को वित्त वर्ष 2025-26 के बजट और पुनरीक्षित बजट भी पेश किया था.
महापौर मालती राय द्वारा दिए वक्तव्य में इस पुनरीक्षित बजट का कोई जि़क्र नहीं किया गया था, जिसके कारण निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने पुनरिक्षित बजट को पास करने से इंकार कर दिया था हालांकि यह बात सामने आई कि परिषद बैठक से पहले हुई एमआईसी बैठक में पुनरीक्षित बजट पर भी मोहर लगाई गई थी। कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने एमआईसी के संकल्प के आधार पर शासन को बजट भेजकर वित्त वर्ष 2024-25 का पुनरीक्षित बजट मंजूर करने का अनुरोध किया।
इसके बाद उन्होंने इस संबंध में पीएस को पूरा ब्रीफ किया। निगम द्वारा 18 मार्च से किसी प्रकार की नई बुकिंग नहीं की गई और सभी पेमेंट्स पर रोक लगा दी गई.और सभी काम के ऑनलाइन सिस्टम दिया गया जो 18 अप्रैल को शुरू किया गया था, लेकिन सिर्फ संपत्तिकर आदि ही जमा हो पा रहे थे। न तो नया काम लिया गया और न ही किसी को पेमेंट किया जा रहा है। इस कारण बजट में की गई घोषणाओं के काम अब तक शुरू नहीं हो पाए हैं।
