भोपाल:नगर निगम द्वारा दुकानों के बाहर रखा सामान, ठेले, गुमठी, अवैध छप्पर, शेड, फल-सब्जी, कपड़ा, कबाड़ी आदि का व्यवसाय करने वालों का सामान सहित अन्य प्रकार के अतिक्रमणों को हटाया और गुमठी, ठेले, गेट,फ्लेक्स बोर्ड, कूलर, जाली आदि जप्त किए। निगम ने कोलार रोड क्षेत्र से 6 चार पहिया एवं 20 दो पहिया वाहन जप्त किए। निगम ने जहांगीराबाद,पुलिस लाइन, शाहपुरा,फार्च्यून काम्प्लेक्स, गिन्नौरी,इतवारा, मछली बाजार, बाग फरहत अफ्जा, विश्वकर्मा नगर फेस-2, बाग सेवनिया, बागमुगालिया, न्यू मार्केट नो व्हीकल जोन, कोलार रोड, स्प्रिंग वैली।
अमलतास कालोनी, एम्स हॉस्पिटल, दानिश नगर, बी.डी.ए रोड, अवधपुरी, सोनागिरी, टी.टी. नगर, अरेरा हिल्स, 12 नम्बर स्टॉप, गौंडीपुरा, नई जेल रोड, रतन कालोनी, 11 मील, लिंक रोड नंबर 1, 2 एवं 3, मनुआभान टेकरी, बैरागढ , साधु वासवानी स्कूल, कोहेफिजा फिटनेस सेंटर आदि क्षेत्रो में अवैध रूप से बनाए गए शेड/छप्पर सहित सड़कों, फुटपाथों एव अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से कपडा, सब्जी, फल, कबाड़ा आदि का व्यवसाय करने वालों का सामान हटवाया साथ ही अनेक स्थानों पर दुकानों के बाहर रखा सामान, अवैध रूप से पार्क किए गए वाहन आदि भी हटवाए और 1 गेट, 5 गुमठियां, 15 फ्लेक्स बोर्ड, 50 सब्जी के कैरेट, 20 ठेले, 7 कूलर, 1 जाली सहित अन्य प्रकार का सामान जप्त किया
